तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख का दावा, राज्य संचालित दुग्ध सहकारी आविन की तरफ से रोजाना 2 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ की जा रही है ठगी

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2022

तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख अन्नामलाई ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा संचालित दूध सहकारी संस्था आविन द्वारा हर दिन 2 करोड़ उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई का दावा है कि आविन द्वारा बेचे जाने वाले पैकेटों में दूध की मात्रा में भारी कमी की जा रही है। अन्नामलाई ने कहा कि आविन से 500 मिलीलीटर दूध के पैकेट में केवल 430 मिलीलीटर दूध ही उपलब्ध कराया जाता है। एक पैकेट के लिए इसकी कीमत 3.08/ – रुपये होगी। अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु में प्रतिदिन 70 लाख 500 एमएल के पैकेट बिक रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं से 2.16 करोड़ रुपये की ठगी की जा रही है। यह पैसा किसके पास जाता है?

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर