J&K के अवंतीपोरा में आतंकी संगठन JEM के दो आतंकवादी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री हुई बरामद

By अनुराग गुुप्ता | Jan 17, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के 2 खूंखार आतंकवादियों के सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक अवंतीपोरा में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश से जुड़े 2 आतंकवादियों के सहयोगियों को गिरफ़्तार किया गया है। उनके कब्ज़े से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। 

इसे भी पढ़ें: J&K के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, खुफिया सूचना के आधार पर हुई घेराबंदी

6 सहयोगी हुए थे गिरफ्तार

इससे पहले सुरक्षाबलों ने सोपोर और बांदीपोरा से लश्कर-ए-तैयबा के 6 सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि 3 को सोपोर के बोमई इलाके में एक जांच चौकी पर गिरफ्तार किया गया था। जबकि चिनार क्रॉसिंग पर तैनात सुरक्षा बलों ने तीन कथित आतंकवादियों को संदिग्ध तरीके से घूमते देखा था और जब उन्हें रुकने के लिए कहा गया था तो उन्होंने भागने की कोशिश की।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन