झारखंड में 20 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2025

झारखंड में नाबालिग पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के आरोप में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी को अपनी पत्नी का अन्य पुरुषों से बात करना पसंद नहीं था, जिस कारण उसने यह कदम उठाया।

अधिकारी ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद जयराम मुर्मू ने शव को बोरियों में भरा और उसे जमशेदपुर के बाहरी इलाके में एमजीएम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाले में फेंक दिया।

पुलिस को रविवार को महिला का शव मिला, जिसके पैर बंधे हुए थे। जांच के बाद पुलिस ने मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया, जिसने दो साल पहले सोनिया से शादी की थी। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा निवासी मुर्मू ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कुछ युवकों से बात करती थी, जिससे वह परेशान था।

प्रमुख खबरें

बलिया दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, आरोपित के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

पंजाब में टला रेल रोको आंदोलन, पर किसानों ने दी चेतावनी- सिर्फ स्थगित हुआ, वापस नहीं

राष्ट्रीय चुनावों के लिए तैयार हो रहा है नेपाल, अंतरिम प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में क्या कहा?

Gmail Tips: अपनी मन-मर्जी के समय पर भेजें ईमेल, इस धांसू फीचर का करें इस्तेमाल