अखिलेश ने कार्यकर्ता के समक्ष 350 सीट का रखा लक्ष्य, बोले- लोकतंत्र बचाने का अंतिम अवसर 2022 है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र बचाने का अंतिम अवसर 2022 है और उत्तर प्रदेश में चुनाव की जनप्रतिक्रिया शुरू हो चुकी है, भाजपा ने राज्य की जनता का चार वर्ष से अधिक समय बर्बाद कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की चालों से सावधान रहना है, भाजपा राग-द्वेष से सरकार चला रही है और विधानसभा चुनाव आने तक भाजपा कई रंग दिखाएगी। समाजवादी पार्टी कार्यालय के राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता निष्ठा से सक्रिय रहें और राज्य में 350 सीट का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए रात-दिन काम करना पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता