US House of Representatives चुनाव में ‘समोसा कॉकस’ का विस्तार, नए भारतीय-अमेरिकी सांसद शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 05, 2026

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, पांच नवंबर ‘समोसा कॉकस’ के नाम से पहचाने जाने वाले भारतीय-अमेरिकी सांसदों के अनौपचारिक समूह में इस बार नए सदस्य जुड़ने जा रहे हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी के बहुमत हासिल करने के साथ ही पिया दांडिया और अमीश शाह भी इस समूह का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ‘समोसा कॉकस’ भारतीय मूल के अमेरिकी सांसदों का एक अनौपचारिक समूह है।

यह क्षेत्र रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ माना जाता है। आपातकालीन चिकित्सा विभाग में काम करने वाले डॉक्टर अमीश शाह एरिजोना के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीत की ओर बढ़ रहे हैं। भारतीय मूल के कई अन्य उम्मीदवारों ने भी चुनाव लड़ा।

इनमें गवर्नर से लेकर राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के पदों के उम्मीदवार शामिल थे। मंगलवार को हुए चुनाव में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों, गवर्नर के 36 पदों और कई स्थानीय सार्वजनिक पदों के लिए मतदान हुआ। बेरा (61) ने कैलिफोर्निया के तीसरे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन उम्मीदवार रॉब टकर को हराकर प्रतिनिधि सभा में फिर से जीत दर्ज की।

यह उनका आठवां कार्यकाल होगा। खन्ना (50) ने कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से फिर से जीत दर्ज की। यह क्षेत्र सिलिकॉन वैली के केंद्र में स्थित है।

वह अपना पांचवां कार्यकाल पूरा कर रहे हैं और जनवरी में छठा कार्यकाल शुरू करेंगे। सुब्रमण्यम (40) ने वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन उम्मीदवार डेव बेकविथ को हराकर फिर से जीत हासिल की। उन्हें बेकविथ के 61 प्रतिशत से अधिक वोट मिले।

सुब्रमण्यम इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं। वाशिंगटन के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाली जयपाल ने प्रतिनिधि सभा में छठा कार्यकाल हासिल किया है। वहीं, 39 वर्षीय दांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीत हासिल की।

उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार केसी असकर को हराकर 51.9 प्रतिशत वोट हासिल किए। हाई स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल दांडिया का जन्म और पालन-पोषण फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में हुआ। उन्होंने शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में न्यूयॉर्क के हार्लेम में एक हाई स्कूल की प्रिंसिपल बनीं।

मैरीलैंड में भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक लेफ्टिनेंट गवर्नर अरुणा मिलर ने एक और कार्यकाल हासिल किया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन से चुनाव लड़ रहे भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ओहायो के गवर्नर पद का चुनाव डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन से हार गए। केरल से आए प्रवासी माता-पिता के बेटे रामास्वामी ने मई में रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव जीता था।

रिपब्लिकन उम्मीदवार महेश गणोरकर नॉर्थ कैरोलाइना के चौथे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की मौजूदा सांसद वैलेरी फूशी से हार गए। डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। इस तरह उसने रिपब्लिकन पार्टी से अमेरिकी कांग्रेस की कमान अपने हाथ में ले ली है।

तीन नवंबर को निर्वाचित हुई नयी कांग्रेस के सदस्य तीन जनवरी, 2027 को शपथ लेंगे। टेक्सास में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार पूजा सेठी ने हाउस डिस्ट्रिक्ट 47 से रिपब्लिकन उम्मीदवार जेनिफर मुश्टालर को हराया। इसके साथ ही वह राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी और पहली हिंदू बन गईं।

उनके साथी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार संदीप श्रीवास्तव टेक्सास हाउस के डिस्ट्रिक्ट 66 से चुनाव हार गए। उन्हें रिपब्लिकन उम्मीदवार मैट शहीन ने हराया। अनुमान है कि अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की आबादी 50 लाख से अधिक है।

यह देश में एशियाई मूल की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

ईरानी तेल नेटवर्क की मदद पर Chandigarh के दंपति और उनकी फर्म्स पर US Sanctions

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप