बेरोजगार बेटे को था PUBG का नशा, पिता ने देख चिल्लाया तो काट दिया गला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2019

बेलगावी। कर्नाटक में एक पिता द्वारा 21 साल के बेरोज़गार बेटे को मोबाइल पर हर वक्त गेम खेलते रहने के लिए डांट देना युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने पिता की कथित रूप से हत्या कर दी और उनका सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना यहां 15 किलोमीटर दूर ककती गांव में सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे घटी।

पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ अपने 61 वर्षीय पिता की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। युवक को ‘प्लेयर अननोन्स बेटलग्राउंड्स’ (पबजी) गेम खेलने की लत लगी हुई है और वह पिता की बार-बार की चेतावनियों से गुस्सा हो गया था। पुलिस ने बताया कि उसने अपनी मां को एक कमरे में बंद कर दिया और पिता पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया।

MP समेत कई राज्यों में बारिश ने मचाया कोहराम, पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो:

प्रमुख खबरें

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू