दिल्ली के शकरपुर इलाके में 22 की महिला ने अपने दोनों बच्चों को मार कर लगाई फांसी

By रेनू तिवारी | Mar 05, 2021

दिल्ली में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने हर तरह से अपनी कमर कस रखी है। अपराध के बाद भारत में सुसाइड के मामले भी बढ़ रहे हैं। लोगों की मानसिक स्थिति काफी कमजोर होती जा रही हैं जिसकी वजह से लोगों को परेशानी से भागने का सबसे आसान रास्ता मौत लगता है। इस लिए कई लोग जिंदगी की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए मौत का रास्ता चुन लेते हैं। दिल्ली से भी एक ऐसी ही घटना सामने आयी है। जहां एक औरत को उसके पति ने मयके जाने से रोक दिया जिसके बाद उस महिला ने अपने दोनों बच्चों को मार डारा और खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गयी।  

इसे भी पढ़ें: चोरी करने के लिए फ्लाइट से करते थे ट्रैवल, यहां पढ़े असल जिंदगी के बंटी-बबली की कहानी 

 उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शकरपुर इलाके में 22 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों के शव घर में लटकते मिले। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शकरपुर इलाके में बृहस्पतिवार को हुई और उसे इसकी जानकारी रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर मिली। पुलिस ने बताया कि घटना के समय महिला का पति काम परगया हुआ था।घर लौटने पर उसने तीनों के शव लटकते पाए।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने UP में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना 

पुलिस के अनुसार पड़ोसियों की मदद से उसने उस कमरे का दरवाजा तोड़ा, जिसमें तीनों के शव लटके हुए थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला की बिहार के मधुबनी में पैतृक गांव जाने को लेकर अपने पति के साथ बृहस्पतिवार सुबह बहस हुई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दम्पत्ति की पांच साल पहले शादी हुई थी।

प्रमुख खबरें

PoK में झड़पों के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने स्थानीय मुद्दों के हल के लिए समिति गठित की

कांग्रेस ‘परिवारवाद मोह’ में फंस गई है: नायब सिंह सैनी

Madhya Pradesh : नशे के आदी व्यक्ति ने पिता की हत्या की, मां को जख्मी किया

भाजपा लोकसभा चुनाव में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में विफल रही है : Uddhav