भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,270 नए मामले, 325 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2022

नयी दिल्ली। भारत में शनिवार को 22,270 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,28,02,505 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,53,739 रह गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 325 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,11,230 हो गयी है। कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या लगातार 13वें दिन एक लाख से कम है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.59 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.21 फीसदी हो गयी है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 38,353 की कमी दर्ज की गयी।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा के नबरंगपुर में बस पलटी, तीन लोगों की मौत, 25 घायल

इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए। आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस बीमारी से जिन 325 और लोगों की मौत हुई है उनमें से 191 की केरल में और 19 लोगों की मौत कर्नाटक में हुई है। देश में अभी तक इस महामारी से 5,11,230 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें से 1,43,547 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 63,529 की केरल में, 39,757 की कर्नाटक, 37,970 की तमिलनाडु, 26,095 की दिल्ली, 23,424 की उत्तर प्रदेश और 21,107 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक