जूनियर बैडमिंटन एशियाई चैम्पियनशिप के लिए 23 सदस्यीय टीम घोषित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2019

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने गुरुवार को 20 से 28 जुलाई तक चीन के सुझोउ में होने वाली जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप के लिए गुरुवार को 23 सदस्यीय टीम की घोषण कर दी। लड़कों के एकल वर्ग में मणिपुर के मैसनाम मेइराबा लुवांग अपने दल का नेतृत्व करेंगे जबकि लड़कियों के वर्ग में मालविका बासोंद नेतृत्व करेंगी। मेइराबा और बासोंद ने घरेलू सर्किट में अच्छे प्रदर्शन के दम पर 1000 अंक जुटाए हैं।

इसे भी पढ़ें: आस्ट्रेलियाई ओपन: दूसरे दौर से बाहर हुए सिंधू और साई प्रणीत, भारत की चुनौती समाप्त

इन दोनों ने सेलेक्शन टूर्नामेंट्स में लगातार चार जूनियर खिताब अपने नाम किए हैं। बीएआई के महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा कि बीएआई ने टीम के चयन के लिए चेन्नई और त्रिवेंद्रम में आयोजित ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट्स के अंकों को संज्ञान में लिया है।  इस टीम में 11 लड़के और 12 लड़कियां शामिल हैं। इसमें प्रमुख नाम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के लिए खेलने वाली बासोंद का है। लड़कों के वर्ग में मेइराबा के अलावा तमिलनाडु के सतीश कुमार, सिद्धांत गुप्ता और शंकर मुत्तुस्वामी की टीम में जगह मिली है।

इसे भी पढ़ें: हिमांता विश्व सरमा एशियाई बैडमिंटन परिषद के उपाध्यक्ष चुने गये

लड़कियों के वर्ग में बासोंद के अलावा दिल्ली की आशी रावत, उत्तराखंड को उन्नति बिष्ट और 2017 यू-15 एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली समिया इमद फारुखी (तेलंगाना) को भी जगह मिली है। लड़कों के युगल वर्ग में इशान भटनागर और विष्णुवर्धन गौड भारतीय चैलेंज की अगुवाई करेंगे।

लड़कियों के वर्ग में अदिति भट्ट और तनीषा क्रास्टो चुनौती पेश करेंगी। इंडोनेशिया में आयोजित टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में भारत ने 54 साल के बाद पहला स्वर्ण जीता था। लक्ष्य सेन ने लड़कों के एकल वर्ग में यह सफलता हासिल की थी। कोचिंग टीम में जूनियर नेशनल कोच संजय मिश्रा और पूर्व भारतीय खिलाड़ी चेतन आनंद और अरुन विष्णु प्रमुख हैं।  चीन रवाना होने से पहले भारतीय  खिलाड़ी तीन जुलाई से हरियाणा के पंचकुला में 15 दिनों की शिविर में हिस्सा लेंगे।

भारतीय टीम : 

लड़का वर्ग : मैसनाम मेइराबा, सतीश कुमार, सिद्धांत गुप्ता, एस. मुत्तुस्वामी, इशान भटनागर, विष्णुवर्धन गौड, मंजीत सिंह, के. डिंकु सिंह, पीएस रविकृष्णा, मानव राज स्मिथ और एडविन ज्वॉय।

लड़की वर्ग : मालविका बासोंद, आशी रावत, समिया इमद फारुखी, उन्नति बिष्ट, अदिति भट्ट, तनीषा क्रास्टो, त्रिशा जॉली, वीएस वार्षिनी, सिमरन सांघी, रितिका ठक्कर, श्रुति मिश्रा, रिजा मेहरीन।

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा