स्मार्ट सिटी के तहत केंद्र के हिस्से के रूप में राज्यों को 23,145 करोड़ दिये गए : सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने संसद की एक समिति को बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत केंद्र के हिस्से के रूप में राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक 23,145 करोड़ रूपये की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। वर्ष 2021-22 के लिये अनुदान की मांग पर शहरी विकास संबंधी स्थायी समिति के पांचवें प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को लोकसभा में पेश की गई।

इसे भी पढ़ें: विरार रिजॉर्ट में चल रहे डांस बार पर महाराष्ट्र पुलिस ने की छापेमारी, 31 गिरफ्तार

इसमें कहा गया है कि भारत सरकार के हिस्से में स्मार्ट सिटी द्वारा सूचित खर्च 20,167 करोड़ रूपये है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन वर्षो में धन का उपयोग मार्च 2018 में 1,032 करोड़ रूपये से बढ़कर वर्ष 2021 में 20,167 करोड़ रूपये हो गया। इसमें कहा गया है कि स्मार्ट शहरों को जून 2021 तक अपनी सभी परियोजनाओं में कार्य आदेश जारी करने का निर्देश दिया गया जो आने वाले वर्षो में धन की मांग को और बढ़ायेगा।

प्रमुख खबरें

Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत