बंद की वजह से पाकिस्तान में फंसे 248 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

लाहौर। कोरोना वायरस महामारी रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से पाकिस्तान में फंसे 248 भारतीय नागरिक बाघा बॉर्डर से स्वदेश लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि फंसे करीब 500 भारतीय नगारिक अगले दो दिन में स्वेदश लौट आएंगे। बृहस्पतिवार को लौटे ज्यादातर लोग गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश के हैं। अधिकारी ने बताया, ‘‘248 भारतीय नागरिक आज (बृहस्पतिवार) बाघा बॉर्डर के रास्ते स्वदेश रवाना हो गए।’’

इसे भी पढ़ें: ‘फेयर एंड लवली’ से ‘फेयर’ शब्द हटाएगी हिंदुस्तान यूनिलीवर

भारतीय नागरिक सुबह में बाघा बॉर्डर पर पहुंचे लेकिन आव्रजन और सीमाशुल्क अधिकारियों ने आव्रजन प्रक्रिया पूरा करने में कई घंटे लगा दिए। विदेश मंत्रालय ने नागरिकों के लौटने की निगरानी की। अधिकारी ने बताया कि फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए 25-27 जून तक बाघा बॉर्डर खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि फंसे भारतीय नागरिकों में से 300 सिंध में हैं, 80 लाहौर, 15 ननकाना साहिब, 12 इस्लामाबाद और अन्य पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में हैं। ये नागरिक अपने रिश्तेदारों से मिलने या धार्मिक यात्रा के लिए गए थे।

प्रमुख खबरें

Karnataka: चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर पुन: मतदान जारी

CM Arvind Kejriwal की पत्नी को नहीं मिली मुलाकात की इजाजत, आतिशी कुछ देर में करेंगी मुलाकात

Vastu Tips: अगर आपके घर में भी सीढ़ियों के नीचे टॉयलेट बना है, तो जान लें इसके हानिकारक परिणाम

जापान की सत्तारूढ़ पार्टी को उपचुनाव में तीनों सीटों पर शिकस्त मिलने के आसार