भारत में एक दिन में 2,487 लोगों कोरोना वायरस से संक्रमित, 13 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में 2,487 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 4,31,21,599 हुई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 17,692 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 13 और मरीजों की मृत्यु के बाद देश में मृतकों की संख्या 5,24,214 पर पहुंची। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत दर्ज की गयी।

इसे भी पढ़ें: गेहूं निर्यात प्रतिबंध से वैश्विक बाजार में हेराफेरी की कोशिशों पर लगेगी लगामः सूत्र

आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 404 मामलों की कमी दर्ज की गयी। संक्रमण की दैनिक दर 0.61 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.62 प्रतिशत दर्ज की गयी। मंत्रालय के अनुसार, इस बीमारी से अब तक उबरने वाले मरीजों की संख्या 4,25,79,693 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 191.32 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 13 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से आठ की मौत केरल, चार की दिल्ली और एक मरीज की मौत महाराष्ट्र में हुई।

इसे भी पढ़ें: अब पड़ेगी आग उगलने वाली गर्मी! दिल्लीवालों के लिए मौसम विज्ञान ने जारी किया अलर्ट, सावधान हो जाएं लोग

इस महामारी से देश में अब तक कुल 5,24,214 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,47,854 की महाराष्ट्र में, 69,363 की केरल, 40,105 की कर्नाटक, 38,025 की तमिलनाडु, 26,192 की दिल्ली, 23,513 की उत्तर प्रदेश और 21,203 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

PM Modi का ऐलान- दुनिया का नया Growth Engine बनेगा भारत, Global Economy में 16% योगदान

UP Government का बड़ा कदम, Board Exam 2026 से पहले छात्रों को मिलेगा Stress-Free रहने का मंत्र

IND vs PAK T20 World Cup: कोलंबो में महामुकाबले पर संकट के बादल, बारिश की भारी आशंका

जल्द समझौता करो वरना...Donald Trump ने ईरान को दिया अल्टीमेटम