अब पड़ेगी आग उगलने वाली गर्मी! दिल्लीवालों के लिए मौसम विज्ञान ने जारी किया अलर्ट, सावधान हो जाएं लोग

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रविवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति रही। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्ष आर्द्रता 40 प्रतिशत दर्ज की गई।
नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रविवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति रही। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्ष आर्द्रता 40 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अधिकतर स्थानों पर भीषण गर्मी की स्थिति के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भी गर्मी का प्रकोप रहने की संभावना जताई गई है।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका : टीका लगवाने से इनकार करने पर वायुसेना के चार कैडेट नियुक्ति नहीं हासिल कर पाएंगे
मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री अधिक 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य न्यूज़












