नाइजीरिया में नाव पलटने से 25 लोगों के मारे जाने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2025

उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक बाजार में यात्रियों को ले जा रही एक नौका पलट गई, जिससे कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के एक अधिकारी इब्राहिम हुसैनी ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को नाइजर राज्य के शिरोरो क्षेत्र के गुमु गांव के पास हुई। हुसैनी ने कहा कि खोज और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन ये सीमित हैं क्योंकि ज़्यादातर इलाके पर हथियारबंद गिरोहों का कब्ज़ा है। उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

प्रमुख खबरें

Delhi में छाई घने कोहरे की चादर, वायु गुणवत्ता 384 रही

Arunachal Pradesh में पंचायत, नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी

Kochi में खून से लथपथ मिला सेवानिवृत्त शिक्षिका का शव, मामला दर्ज

Jharkhand: रामगढ़ जिले में एक महिला ने शराबी पति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की