भाजपा से गठबंधन करके 25 साल बर्बाद कियेः शिवसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2017

मुंबई। महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव में अकेले उतरने का निर्णय लेने के बाद शिवसेना ने आज भाजपा पर जोरदार हमला करते हुये कहा कि ‘हिन्दुत्व’ और महाराष्ट्र की हितों की खातिर भगवा पार्टी के साथ गठबंधन करके उसने 25 साल का समय बर्बाद कर दिया। शिवसेना ने भाजपा पर अपनी ‘धर्मनिरपेक्षता’ का दिखावा करने के लिए अलग जाने का भी आरोप लगाया और कहा कि अपना मकसद पूरा करने के लिए वह छत्रपति शिवाजी और लोकमान्य तिलक को भी ‘राष्ट्र विरोधी’ बताने में संकोच नहीं करेगी।

 

पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय में कहा गया है, ‘‘हमें लगता है कि हिन्दुत्व और राज्य के कल्याण के लिए हमने 25 साल दिये। लेकिन इन 25 सालों को बर्बाद कर दिया। जो आज हुआ है क्या वह 25 साल पहले होना चाहिए था।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘25 सालों में पहली बार राज्य खुली सांस लेगा क्योंकि हिन्दुत्व के गर्दन पर बंधी रस्सी आखिरकार खुल गयी है।’’ शिवसेना ने कहा है, ‘‘भाजपा के साथ गठबंधन 2014 के विधानसभा चुनाव में अपने आप टूट गया है.. यह हिन्दुत्व और महाराष्ट्र के लिए बना संबंध था, लेकिन रूपया और ताकत के साथ सब कुछ जीतने के उनके बीमार इरादों के कारण भाजपा ने इसे समाप्त कर दिया।’’

 

पार्टी ने कहा है, ‘‘ये लोग कांग्रेस के शासन काल में सत्ता में रहने वालों से ज्यादा बुरे हैं। ये लोग अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि को साबित करने के लिए शिवाजी महाराज और लोकमान्य तिलक जैसी शख्सियतों को भी राष्ट्र विरोधी करार दे सकते हैं।’’ शिवसेना ने कहा है, ‘‘जब हमने भाजपा के साथ गठबंधन किया था तो हमने ‘युति धर्म’ को ध्यान में रखा था। लेकिन भाजपा के मन में कपट था। उसने वैसा तो नहीं किया बल्कि लोगों के हितों को ध्यान में रखने के बजाय उसने चुनाव में अपना जनाधार बढ़ाने में इसका इस्तेमाल किया।’'

 

प्रमुख खबरें

अल्पसंख्यकों पर हमला अस्वीकार्य: Chief Minister Stalin

Health Tips: कम चीनी बच्चों को देती है स्वस्थ भविष्य, दिल की बीमारियों से मिलेगी मुक्ति

Punjab के मुख्यमंत्री मान ने गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका

Veer Bal Diwas 2025: वीर बालकों की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि है ‘वीर बाल दिवस’