टीका उत्सव के पहले दिन 27 लाख से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2021

नयी दिल्ली। देश में ‘टीका उत्सव’ के पहले दिन रविवार शाम तक 27 लाख से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई हैं। इसके साथ ही देश में अब तक टीके की 10,43,65,035 खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। देश में 11-14 अप्रैल के बीच चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान को ‘टीका उत्सव’ नाम दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में सामने आये कोरोना वायरस के 2296 नये मामले, 21 मरीजों की मौत

रविवार होने की वजह से इस तरह के ज्यादातर केंद्रों का संचालन निजी कार्यस्थलों पर हुआ। मंत्रालय ने बताया, ‘‘औसत तौर पर किसी भी दिन देश में 45,000 टीकाकरण केंद्रों का संचालन हो रहा है। लेकिन आज 63,800 केंद्रों का संचालन हुआ और इस तरह से औसत तौर पर 18,800 केंद्रों की वृद्धि हुई। वहीं आम तौर पर रविवार को टीके की खुराक देने की संख्या कम (करीब 16 लाख) होती है। लेकिन टीका उत्सव के पहले दिन शाम आठ बजे तक आज 27 लाख से ज्यादा खुराक दी गई।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान