झारखंड में सामने आये कोरोना वायरस के 2296 नये मामले, 21 मरीजों की मौत

 corona virus

झारखंड में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2296 नये मामले सामने आये जबकि 21 और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में रविवार को कुल मामले 139384 हो गये जबकि मृतकों की कुल संख्या 1213 तक पहुंच गयी।

रांची। झारखंड में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2296 नये मामले सामने आये जबकि 21 और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में रविवार को कुल मामले 139384 हो गये जबकि मृतकों की कुल संख्या 1213 तक पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आज रात जारी की गई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। इस रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अबतक 124238 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, सत्ताधारी लोगों को केंद्रीय बलों का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए

फिलहाल 13933 मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल 36855 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 2296 संक्रमित पाये गये। रांची में 1076 नये लोग, पूर्वी सिंहभूम में 362, दुमका में 128 एवं कोडरमा में 70 नये लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये। इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में 14 लोगों की मौत हो गयी। पूर्वी सिंहभूम में चार, धनबाद, गोड्डा तथा पाकुड़ में एक-एक संक्रमित की मौत हुई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़