गाजा पर इजराइली हवाई हमलों में बच्चों सहित 28 फलस्तीनियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2025

इजराइल द्वारा गाजा पट्टी पर किये गए ताजा हवाई हमले में चार बच्चों सहित कम से कम 28 फलस्तीनियों की मौत हो गई है। अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नासिर अस्पताल के मुताबिक, एक पेट्रोल पंप के निकट हुए हमलों में चार अन्य लोग मारे गए, तथा दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में इजराइली हवाई हमलों में 15 अन्य लोग मारे गए।

इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि पिछले 48 घंटों में, सैनिकों ने गाजा पट्टी में लगभग 250 ठिकानों पर हमला किया, जिनमें आतंकवादी, गोला-बारूद गोदाम, टैंक-रोधी मिसाइल प्रक्षेपण चौकियां, स्नाइपर चौकियां, सुरंगें और हमास के अन्य बुनियादी ढांचे शामिल हैं। इजराइली सेना ने एसोसिएटेड प्रेस द्वारा नागरिकों की मौत के बारे में मांगी गई जानकारी के बारे में तत्काल टिप्पणी नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Haridwar Kumbh 2027: सीएम Pushkar Singh Dhami ने जारी किया लोगो, वेबसाइट और आधिकारिक गीत

Tumbbad के 8 साल पूरे, Alia Bhatt ने खास अंदाज में दी बधाई

British High Commission के जलसे में पहुंचे Jitendra Singh, King Charles III का मना जन्मदिन

Western Sanctions के बीच US से Nuclear Talks को तैयार Iran, NPT पर भी घेरा