Mumbai BMW Hit-And-Run Case | मुंबई में तेज रफ्तार BMW की चपेट में आने से 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Jul 29, 2024

मुंबई में तेज रफ्तार BMW की चपेट में आने से 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी और इस हादसे के बाद ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई में एक और हिट-एंड-रन मामले में, तेज रफ्तार BMW कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना 20 जुलाई को शहर के वर्ली इलाके में हुई।

इसे भी पढ़ें: Delhi Coaching Centre Deaths | दिल्ली पुलिस ने पांच और लोगों को किया गिरफ्तार, अब तक मालिक समेत कुल सात लोग गिरफ्त में

इंदुलकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह एक महीने में मुंबई में तीसरा हिट-एंड-रन मामला था। 7 जुलाई को मुंबई के वर्ली में एक महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया, जब शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह द्वारा चलाई जा रही एक बीएमडब्ल्यू कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे Yogi Adityanath, Modi ने खुश होकर UP CM को दे दिया काम करने के लिए फ्री हैंड

इसके बाद, 22 जुलाई को मुंबई में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने दो ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे दोनों ऑटो-रिक्शा के चालक और दो यात्री घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के Agra आवास पर प्रदर्शन मामले में छह Congress कार्यकर्ताओं को मिली जमानत

Chhattisgarh में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक साल पूरा, 850 गांवों तक पहुंची बस सेवा

Kolkata में FIFA International Friendly मैच: ब्राजील ने भारत को 4-0 से हराया

TVK के INDIA गठबंधन में जुड़ने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा मजबूत होगा: मणिकम टैगोर