Coronavirus in India | 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,828 नए मामले, 14 मरीजों की गयी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

नयी दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,828 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,31,53,043 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,087 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 14 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,586 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.04 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: गडकरी ने किसानों से इथेनॉल का उत्पादन शुरू करने का अनुरोध किया

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

प्रमुख खबरें

TISS Ex-Student को Bombay HC से Bail की आस, Campus FIR को दी चुनौती

ICU Bed Management में गड़बड़ी पर Delhi High Court सख्त, 38 Govt Hospitals में NextGen HMIS लागू करने का निर्देश

TMC बागी लोकसभा सांसदों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी; 7-10 दिनों में अयोग्यता की याचिकाएं दायर की जाएंगी

E20 Petrol के खिलाफ Tehseen Poonawalla की मुहिम, Gadkari के पुराने वीडियो से US Policy को लेकर सरकार को घेरा