Himachal Pradesh में भारी बारिश से 29 लोगों की गई जान, Amit Shah ने जताया दुख, JP Nadda ने भी CM से की बात

By अंकित सिंह | Aug 14, 2023

पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे प्रमुख शिमला-चंडीगढ़ मार्ग सहित कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जो बसों और ट्रकों के लिए बंद थी। हिमाचल प्रदेश में बारिश से संबंधित घटनाओं में 29 लोगों की मौत हो गई। सोलन के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में बादल फटने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, इस घटना में दो घर और एक गौशाला बह गई। इस बीच, हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार को भारी बारिश के कारण एक शिव मंदिर ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि भूस्खलन में कई लोग फंसे हुए हैं और पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के अधिकारी बचाव अभियान चला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh में भारी बारिश का कहर, 21 की मौत, CM बोले- लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता

जुतोग और समर हिल रेलवे स्टेशनों के बीच किमी 92/6-92/7 पर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक भारी बारिश के कारण बह गया है। कंडाघाट-शिमला के बीच ट्रेनों की आवाजाही रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि समर हिल इलाके में एक शिव मंदिर और फागली इलाके में एक अन्य स्थान पर भूस्खलन हुआ और मलबे से नौ शवों को बाहर निकाला गया है। फागली इलाके में कई मकान मिट्टी में धंस गए। भारी बारिश के मद्देनजर सभी स्कूल और कॉलेज को सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। राज्य के आपात अभियान केंद्र के अनुसार, आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद कर दी गयी हैं।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में GFS Galaxy शिप पर अटैक, 10 भारतीय सुरक्षित, 1 लापता, MEA ने जारी किया बयान

Jaisalmer में 3 जंग लड़ने वाले 92 साल के War Veteran से धोखा, Land Mafia ने हड़पी जमीन

Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश

T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो