By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 09, 2026
मानसून के समय घूमने का एक अलग ही आनंद होता है, हर तरफ हरियाली और सुकून भरा मौसम होता है। वहीं, इस मौसम में बारिश की हल्की-हल्की बूंदें और हरी-भरी सुंदर पहाड़ियां आपका मन मोह लेंगी। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है।
वागामोन हिल स्टेशन, केरल
यदि आप केरल जाने का प्लान कर रही हैं, तो आप इदुक्की जिले में स्थित वागामोन घूमने जा सकते हैं। यह एकदम खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। मानसून के दिनों में यहां बादलों की धुंध और हरी-भरी वादियां आपका दिल खुश कर देंगी। बता दें कि, यह हिल स्टेशन समुद्र तल के लगभग 1,100 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। बारिश के मौसम में यहां के झरने पूरे उफान पर रहते हैं, जिससे फोटोग्राफी भी शानदार तरीके से कर सकते हैं।
कैसे पहुंचें- यहां का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा कोच्चि है। वहीं, निकटम रेलवे स्टेशन कोट्टायम है, जहां से आप टैक्सी या KSRTC बस पकड़ के आसानी से वागामोन पहुंच सकती हैं।
वालपराई हिल स्टेशन, तमिलनाडु
बरसात का मौसम खत्म होने से पहले आप एक बार इस जगह को जरुर एक्सप्लोर करें। अनाईमलाई की पहाड़ियों के बीच बसा वालपराई आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यहां की सुंदर हरी-भरी पहाड़ियां आपका मन मोह लेगी। इस जगह पर पहुंचने के लिए रास्ता भी बेहद सुंदर है, इसके लिए आपको 40 घुमावदार मोड़ों से होकर जाना होगा। यहां आसपास मौजूद चाय-कॉफी के बागान आपकी ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे।
कैसे पहुंचें- अगर आप वालपराई जाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले नजदीकी हवाई अड्डा कोयंबटूर है। वहीं नजदीकी रेलवे स्टेशन पोल्लाची जंक्शन और कोयंबटूर जंक्शन हैं।
अराकू वैली हिल स्टेशन, आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में स्थित अराकू वैली किसी जन्नत से कम नहीं है। मानसून के लिए यह ट्रिप एकदम परफेक्ट है। यहां पर आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ जा सकती हैं। इस दौरान अराकू वैली में कोहरा, झरनों का बहता पानी और ऑर्गिनक कॉफी के बागान मानसून में सबसे सुंदर नजर आते हैं। शहर की भीड़-भाड़ से दूर सुकून के लिए एक बार इस जगह पर जरुर जाएं।
कैसे पहुंचें- अराकू वैली जाने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा विशाखापटनम है। सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन अराकू रेलवे स्टेशन ही है।