LoC पर पाक सैनिकों की भारी गोलाबारी में तीन ग्रामीणों की मौत, दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2019

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा शुक्रवार को भारी गोलाबारी की गई जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार के गोले तथा भारी गन से आम नागरिकों के इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय बलों ने इसका करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पुंछ जिले के सलोत्री में भारी गोलाबारी में, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। इलाके के कई घरों में गोले आकर गिरे।

इसे भी पढ़ें: पाक का दोगला चेहरा- पायलट को रिहा करने का ड्रामा, सीमा पर कर रहा भारी गोलाबारी

उन्होंने कहा कि गोलाबारी में रूबाना कौसर (24), उनका बेटा फजान (5) और नौ महीने की बेटी शबनम की मौत हो गई। रूबाना का पति मोहम्मद यूनिस घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले, पुंछ जिले के मनकोट इलाके में पाकिस्तानी बलों की गोलीबारी में नसीम अख्तर नाम की महिला घायल हो गई। सलोत्री और मनकोट के अलावा पुंछ जिले के कृष्णाघाटी और बालाकोट इलाकों में भी गोलाबारी हुई।यह लगातार आठवां दिन है जब पाकिस्तानी बलों ने राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है।

 

इसे भी पढ़ें: सेना और BSF के जवानों को उच्चतम स्तर पर अलर्ट किया गया

बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास छह सेक्टरों में आम नागरिकों के इलाकों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर की गई पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और एक जवान घायल हो गया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था। पाकिस्तानी सेना ने पिछले एक सप्ताह में 60 से ज्यादा बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर में पुंछ, राजौरी, जम्मू और बारामुला जिलों में 70 असैन्य और सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया जिसमें एक महिला की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। मौजूदा स्थिति के मद्देनजर अधिकारियों ने राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले शैक्षिक संस्थानों को अस्थायी तौर पर बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने सीमा पर रहने वाले सभी निवासियों से अपने घरों के भीतर रहने के लिए कहा है।

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana