सिराथू में केशव प्रसाद मौर्य को चुनौती देने के लिए सामने आईं 3 बहुएं, डिंपल बोलीं- जमीन से जुड़ी हैं पल्लवी पटेल

By अनुराग गुप्ता | Feb 25, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ पर आ पहुंचा है। सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और पार्टी सांसद जया बच्चन ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार किया। आपको बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा गठबंधन का हिस्सा अपना दल की पल्लवी पटेल चुनाव मैदान में हैं और उनके खिलाफ उनकी बहन अनुप्रिया पटेल भी प्रचार प्रसार कर चुकी हैं और पिता के सिद्धांतों से खिलवाड़ का आरोप भी लगा चुकी हैं। 

डिंपल यादव ने सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार तीन बहुएं आपके बीच आई हैं। सिराथू की बहू पल्लवी पटेल, इलाहाबाद की बहू जया बच्चन और उत्तर प्रदूश की बहू मैं डिंपल यादव। केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए डिंपल यादव ने कहा कि सिराथू की जनता ने अपने बेटे को तो देख लिया उन्होंने धोखा दे दिया। इस बार सिराथू की बहू को जनता मौका देने वाली है। परिवार कैसे चलाना है और दुख दर्द क्या होता है वो जानती हैं। आप सब की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि पल्लवी पटेल जी जमीन से जुड़ी हैं आपके सम्मान के लिए जमीन पर तो बैठ जाएंगी लेकिन कभी स्टूल पर नहीं बैठेंगी। उन्होंने कहा कि किसान के दो बेटे होते हैं एक बेटा फौज में जाकर देश की सेवा करता है और दूसरा बेटा खेती करता है। भाजपा ने सेना की भर्ती नहीं निकाली तो एक बेटा सेना में जा नहीं सकता और दूसरा बेटा छुट्टा पशुओं से खेतों की चौकीदारी कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ सैफई में दर्ज हुआ मामला, जानें इसकी वजह 

वहीं, जया बच्चन ने कहा कि मैं अपने आपको उत्तर प्रदेश की बड़ी बहू मानती हूं, डिंपल जी छोटी बहू हैं। अमिताभ जी यहां से चुनाव लड़े थे तब मैंने जनता से कहा था कि मुंह दिखाई में अपनी बहू को वोट दीजिए। अपनी बहू की लाज रख लीजिए अपने भैया की भी लाज रख लीजिए और पल्लवी पटेल जी को वोट दीजिए।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये