आतंकी मॉड्यूल मामले में तीन और गिरफ्तार, मध्य प्रदेश के ATS को किया गया सतर्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022

जयपुर। राजस्थान पुलिस के विशेष बल एटीएस ने रविवार को ‘राजस्थान आतंकी मॉड्यूल’ मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान पुलिस ने बुधवार को चित्तौड़गढ के निंबाहेड़ा से एक कार में सवार तीन संदिग्ध आतकवादियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया था। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से अनुसंधान में पता चला कि इस आतंकी मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध व्यक्ति रतलाम (मध्य प्रदेश) के निवासी हैं एवं सम्पर्ण मॉड्यूल की उनको विस्तृत जानकारी है। इस संबंध में मध्य प्रदेश के एटीएस को सूचित एवं सतर्क किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: इमरान की इस्लामाबाद की रैली में बड़े धमाके का था प्लान? TTP के चार आतंकी पाक सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़े 

बयान में आगे बताया गया कि अभियोग के अग्रिम अनुसंधान के लिए एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। अनुसंधान अधिकारी के साथ दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद के अधिकारियों को सह-अनुसंधान अधिकारी नियुक्त किया गया है। तकनीकी विश्लेषण के लिए एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एक पुलिस उपाधीक्षक को भी सम्मिलित किया गया है। यह विशेष अनुसंधान दल पुलिस उप-महानिरीक्षक पुलिस (एटीएस राजस्थान) के गहन पर्यवेक्षण में कार्य करेगा।

प्रमुख खबरें

Korean Skin Care Tips: K-Beauty का ये Skincare Trend हुआ Viral, घर बैठे पाएं कोरियन जैसी बेदाग त्वचा

FIFA World Cup: Neymar की धमाकेदार वापसी! Ancelotti बोले- पूरे 90 मिनट के लिए तैयार

New Delhi में BRICS बैठक के बाद ईरानी NSA की PM Modi से मुलाकात, क्या हैं इसके मायने?

PK का Bhojpur Encounter पर बड़ा बयान, बोले- पुलिस ने की हत्या, Judicial Inquiry हो!