अंडमान में 24 घंटे में कोविड-19 के तीन नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या 5,035 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2021

पोर्ट ब्लेयर।अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या यहां बढ़कर 5,035 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण के छह मरीजों का उपचार चल रहा है और ये सभी मरीज दक्षिणी अंडमान जिले से हैं। अधिकारी ने बताया कि अब तक 4,967 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है और मृतकों की संख्या 62 बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी

India Laser experiment: भारत ने लेजर से भेजा संदेश, देश को मिला बहुत बड़ा सीक्रेट

Arvind Kejriwal ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पाबंदियों को तानाशाही बताया

दुनियाभर में दोहरेपन और खोखलेपन की सबसे बड़ी मिसाल हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप