By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026
झारखंड की राजधानी रांची में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो भाइयों समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार रात पिस्का मोड़ के पास हुई, जब जमीन के सौदे में 55 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच हिंसा शुरू हो गयी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि घायलों का एक अस्पताल में उपचार हो रहा है। मामले की जांच जारी है।