Pakistan में सीमा हैदर के बहाने हिंदुओं पर हमले, सिंध में 3 बहनों की शादी अपहरणकर्ताओं से करा दी गई

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2023

देश के एक प्रमुख अल्पसंख्यक अधिकार समूह के अनुसार, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू व्यवसायी की तीन बेटियों की शादी मुस्लिम पुरुषों से की गई है, जिन्होंने पहले उनका अपहरण किया और उन्हें जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर दिया। पाकिस्तान दरेवर इतेहाद के प्रमुख शिव काछी ने कहा कि यह घटना सिंध के ढरकी इलाके में हुई जहां एक हिंदू व्यापारी लीला राम की बेटियों चांदनी, रोशनी और परमेश कुमारी का पहले अपहरण किया गया और फिर उन्हें जबरन इस्लाम में परिवर्तित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Pakistan Ukraine Weapons: रूस के साथ डबल गेम खेल रहा पाकिस्तान? मुंह पर ना-ना लेकिन तीसरे देश के जरिए यूक्रेन को कर रहा हथियारों की सप्लाई

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण एक पीर जावेद अहमद कादरी द्वारा किया गया था और बाद में उनकी शादी भी मुस्लिम पुरुषों से कराई गई थी। काछी ने कहा कि उनके संगठन के मंच से अपील और दलीलों के बावजूद, हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन की समस्या बदस्तूर जारी है और पुलिस और अधिकारी दोषियों को नहीं पकड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीनों बहनों की शादी उन्हीं पुरुषों से हुई थी, जिन्होंने उनका अपहरण किया था। काछी ने यह भी दावा किया कि सीमा हैदर घटना के बाद से नदी क्षेत्रों में हिंदू समुदाय पर हमले बढ़ गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: TTP Pakistan Taliban:अपनी जमीन का इस्‍तेमाल किसी देश के खिलाफ नहीं होने देगा, अफगान मंत्री ने इधर किया वादा, उधर TTP ने पाकिस्तानी पुलिस चौकी उड़ा दी

सीमा हैदर, एक पाकिस्तानी महिला और चार बच्चों की मां, एक हिंदू व्यक्ति, सचिन मीना के साथ रहने के लिए भारत में छिपकर आई थी, जिससे उसकी दोस्ती एक ऑनलाइन गेम प्लेटफॉर्म के माध्यम से हुई थी। एक रूढ़िवादी मुस्लिम देश के सामाजिक मानदंडों को तोड़ने का साहस करने के लिए उसके परिवार और पड़ोसियों द्वारा उसे बहिष्कृत कर दिया गया था। काछी ने कहा कि इस घटना के कारण नदी क्षेत्रों में  हिंदुओं के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की रोजाना धमकियां मिल रही हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने दिवाली पर बढ़ाई सुरक्षा, 15 जिलों में High Alert

US Election: आव्रजन और घरेलू नीतियों के विरोध में भारतीय-अमेरिकियों ने रिपब्लिकन के खिलाफ दिया वोट

Colombia में मिलिट्री बेस पर Drone Attack, 3 सैनिकों की मौत और 16 घायल

इलाहाबाद High Court ने UP Police को लगाई फटकार, अवैध हिरासत पर 20 हजार का जुर्माना