करीना कपूर खान और सैफ़ अली खान का क्यूट बेबी तैमूर अली खान इंटरनेट की सेनसेशन तो पहले से ही थे अब वह काम भी करने लग गये। जितने मशहूर करीना कपूर खान और सैफ़ अली खान है उससे बिलकुल भी कम नहीं है तैमूर अली खान का स्टारडम। तैमूर जब पैदा हुए थे तब से अपने नाम को लेकर विवादो में रहे हैं। जब नाम पर विवाद शांत हुआ तो उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। अपने मां-बाप के लिए तैमूर अभी से ही सहारा बन गये हैं।
इसे भी पढ़ें: Sooryavanshi Release Date: अक्षय कुमार और कटरीना कैफ का अगला धमाका!
तैमूर को एक जॉब ऑफर हुई है जिसके लिए उनको 1.5 करोड़ मिलेंगे। दरअसल मुंबई गलियारों में खबरें है कि तैमूर अली खान की वजह से करीना कपूर और सैफ अली खान को एक बेबी केयर ब्रांड का चेहरा बनाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: कौशिक गांगुली की फिल्म नगरकीर्तन को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया
एक बच्चों के डायपर के लोकप्रिय ब्रांड ने करीना कपूर और सैफ को तैमूर अली खान के साथ साइन किया है, जिसके लिए उन्हें 3 घंटे के लिए 1.5 करोड़ दिए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो, बेबी केयर ब्रांड के प्रमुख सैफ और करीना के साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक थे और इस काम के लिए उनसे पिछले एक साल से बातचीत कर रहे हैं।