United States में अवैध रूप से रह रहे 30 Indians को किया गया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2025

अमेरिकी सीमा गश्ती दल के अधिकारियों ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने पिछले सप्ताह एक बयान में बताया कि कैलिफोर्निया के एल सेंट्रो सेक्टर में सीमा गश्ती के कई एजेंट ने आव्रजन चौकियों पर वाहनों को रोककर और अंतर-एजेंसी अभियानों के दौरान ऐसे कई अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया जिनके पास वाणिज्यिक वाहन चलाने के लाइसेंस थे।

सीबीपी ने बताया कि कैलिफोर्निया ने 31 वाणिज्यिक चालक लाइसेंस जारी किए थे; फ्लोरिडा, इलिनोइस, इंडियाना, ओहियो, मैरीलैंड, मिनेसोटा, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, पेंसिल्वेनिया और वाशिंगटन द्वारा आठ-आठ लाइसेंस जारी किए गए थे।

उसने कहा कि इस अंतर-एजेंसी अभियान का उद्देश्य आव्रजन कानून के उल्लंघनों को लागू करना, अमेरिकी राजमार्गों की सुरक्षा करना और वाणिज्यिक परिवहन क्षेत्र में नियामक मानकों को बनाए रखना था।

प्रमुख खबरें

हमेशा हमारे दिलों में..., संजय कपूर की पहली बरसी पर इमोशनल हुईं करिश्मा कपूर, 30,000 करोड़ की संपत्ति विवाद के बीच किया याद

NEP 2020 से Sports को मिलेगा बूस्ट, Minister Dharmendra Pradhan ने बताया Modi सरकार का फ्यूचर प्लान

असम में 18+ के लिए सीधा Aadhaar नहीं, Illegal Immigrants रोकने को कड़े हुए नियम

जसपाल राणा– अभी तो बहुत काम बाकी था