इधर भारत ने भेजी मदद, उधर Taliban ने पाकिस्तान में घुसकर किया एयरस्ट्राइक

Taliban
AI Image
अभिनय आकाश । Jun 19 2026 7:29PM

पाकिस्तान ही वो देश है जो लगातार अफगानिस्तान में उसकी संप्रभुता को चुनौती देते हुए लगातार बम बरसा रहा था और अब बीते कुछ महीने पहले आपको घटना याद होनी चाहिए कि उसने एक अस्पताल पर बम गिराया और 450 अफगानिस्तानी आम आवाम मारे गए। अब जब उस वक्त शांति हो गई थी।

अफगानिस्तान से खबर आई है कि वहां की जो सरकार है अंतरिम सरकार तालीबान की जो सरकार है उसने पाकिस्तान पर स्ट्राइक करने का दावा किया है। तालिबान की जो वायु सेना है उसने कहा है कि उसने पाकिस्तान में उन आतंकी अड्डों को निशाना बनाया है जहां से बैठकर अफगानिस्तान की जमीन में हमले की प्लानिंग की जा रही थी और इस दावे ने हड़कंप मचा दिया कि  पाकिस्तान जो कर रहा था अब उसको वही दवाई अफगानिस्तान की अंतरिम तालिबानी सरकार के द्वारा दी जाने लगी है। इस खबर ने बड़ा हड़कंप मचा दिया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में कई हमले किए हैं। एक के बाद एक कई इलाकों को निशाना बनाते हुए यह हमला किया गया है और यह जो हमला है वो बलूचिस्तान और खैबर पख्तून ख्वा के इलाके में किया गया है। इसमें एक और बहुत अहम जानकारी जो शुरुआत में ही आपको जाननी चाहिए कि तालीबान ने अपने मन से आज सुबह उठ के ये फैसला नहीं किया कि वो हमला करेगा पाकिस्तान पर। 

इसे भी पढ़ें: UP ATS का बड़ा एक्शन: Pakistan-ISI से जुड़े 2 आतंकी Bulandshahr से गिरफ्तार

दरअसल पाकिस्तान ही वो देश है जो लगातार अफगानिस्तान में उसकी संप्रभुता को चुनौती देते हुए लगातार बम बरसा रहा था और अब बीते कुछ महीने पहले आपको घटना याद होनी चाहिए कि उसने एक अस्पताल पर बम गिराया और 450 अफगानिस्तानी आम आवाम मारे गए। अब जब उस वक्त शांति हो गई थी। इसके बाद फिर पाकिस्तान ने एक हमला किया तो तालीबान ने भी कहा कि जवाब तो देंगे और बराबर देंगे। ठोक दिया फिर। तो खैबर पख्तून ख्वा और बलूचिस्तान के इलाके में ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक तालीबान के द्वारा की गई। इन हमलों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। जो कामीकाजे ड्रोन होते हैं उनका इस्तेमाल हुआ। अफगानिस्तान की वायुसेना ने बलूचिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को ड्रोन से उड़ाया है। अफगानिस्तान का कहना है कि उसने आईएसआईएस के अड्डों पर ड्रोन बरसाए हैं। अफगानिस्तान ने कहा है कि इन जगहों का इस्तेमाल कुछ दुश्मन इंटेलिजेंस ग्रुप की मदद से अफगानिस्तान के खिलाफ हमलों की प्लानिंग और कोऑर्डिनेट करने के लिए किया गया था। और पहले भी कई जानलेवा हमलों की प्लानिंग करने और उन्हें लॉन्च करने के लिए यह ऑपरेशनल बेस के तौर पर काम किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन ने पहली बार बताया पाकिस्तानियों का असली धर्म, हिला भारत!

इसी के जवाब में तालिबान ने यहां बम बरसा दिए ड्रोन से। पाकिस्तान ने बीते कुछ दिनों पहले ही अफगानिस्तान में अटैक किया था। उसमें बहुत मासूम बच्चे, महिलाएं मारी गई थी। बहुत बवाल हुआ था। तो तभी अफगानिस्तान ने कहा था कि यह हमला जो है खाली नहीं जाएगा। जवाब दिया जाएगा, बदला लिया जाएगा। तो फिर उसकी शुरुआत हुई और अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के रक्षा मंत्रालय की वायु सेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान खैबर पख्तून को प्रांतों में आईएसआईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन जगहों का इस्तेमाल अफगानिस्तान के खिलाफ हमलों की प्लानिंग और कोऑर्डिनेट के लिए किया जा रहा था। अफगानिस्तान तालिबान के मुताबिक पहले भी कई जानलेवा हमले की प्लानिंग यहां से की गई और यही वजह है कि इसे पहले जो है टारगेट किया गया।  

इसे भी पढ़ें: चीन-अमेरिका नहीं भारत बना रहा पेरिस से भी 5 गुना बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क, क्या है अडानी का दुनिया हिलाने वाला मेगा प्लान?

भारत एक तरफ जहां अफगानिस्तान की आम आवाम की मदद करता है। हाल ही में उसने अभी 5 टन दवाई फिर भेजा। अभी दो दिन पहले ही भेजा है। एक तरफ भारत जहां तालीबान की जो अंतरिम सरकार है उसके अंतर्गत जीने वाले जो लोग हैं अफगानिस्तान के पीपल टू पीपल टाई है उसको खत्म नहीं होने देना चाहता। लोगों की मदद के लिए लगातार दवाइयां पहले भी भेजता रहा है। अब भी मानवीय सहायता भेज रहा है। और दूसरी तरफ पड़ोस में पाकिस्तान है जो कभी तालीबानियों का दोस्त हुआ करता था। अब वो बम बरसा रहा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़