देश में कोविड-19 के 30,549 नए मामले, छह दिन बाद रोगियों की संख्या घटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2021

नयी दिल्ली। देश में 30,549 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,17,26,507 हो गयी है और छह दिन बाद उपचाराधीन रोगियों की संख्या भी घटी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े में यह जानकारी दी गई है। मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार संक्रमण से 422 रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या 4,25,195 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 4,04,958 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.28 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के पूर्व शीर्ष राजनयिक रिचर्ड वर्मा ने कहा, भारत 2030 तक शायद सभी क्षेत्रों की अगुवाई करे

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रमुख खबरें

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

मोहन भागवत जी अभी कहाँ हैं? वोट चोरी पर चुप्पी को लेकर प्रियांक खड़गे ने RSS प्रमुख पर निशाना साधा

MK Stalin बोले, असहमति अपराध नहीं, Delhi में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई बंद करे केंद्र