स्पेन में कोरोना वायरस का कहर जारी, 24 घंटों में हुई 325 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2020

मैड्रिड। स्पेन में कोरोना वायरस से 325 और लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार को 24,275 हो गई। संक्रमितों की तादाद 212,000 है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में वही मामले शामिल हैं, जिनकी पुष्टि अति विश्वसनीय प्रयोगशाला परीक्षण से हुई है। यह परीक्षण व्यापक स्तर पर नहीं किया जा रहा है। अधिकारी चाहते हैं कि चरणबद्ध तरीके से सामाजिक और आर्थिक जीवन बहाल किया जाए। इसकी गति इस बात पर निर्भर करती है कि अलग अलग प्रांत और द्वीप स्वास्थ्य संकट को लेकर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना होने पर आखिर क्यों चली जाती है सूंघने की क्षमता? जानें क्या कहती है स्टडी

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने मंगलवार को अपनी योजना का ऐलान किया था। शनिवार से व्यक्तिगत कसरत, नाई तथा अन्य व्यक्तिगत सेवाओं के खुलने की इजाजत है लेकिन इनके लिए पहले से समय लेना होगा। अधिकतर स्थानों पर कुछ दुकानें 11 मई से खुलेंगी औरआउट डोर कैफे को भी इजाजत होगी। साथ में चर्च में प्रार्थना और मस्जिद में नमाज़ की भी इजाजत होगी लेकिन वे अपनी क्षमता से केवल एक तिहाई लोगों को ही जमा कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana