प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में राजद्रोह के 326 मामले दर्ज किए गए : कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2022

मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में 2014 से 2019 के बीच राजद्रोह के 326 मामले दर्ज किए गए। प्रदेश कांग्रेस महासचिव और प्रवक्ता सचिन सावंत ने इस आंकड़े को ट्वीट करते हुए कहा कि केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान 2019 के बाद दर्ज किए गए राजद्रोह के मामलों की संख्या अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें: पेयजल समस्या को लेकर हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया

उन्होंने कहा कि मोदी नीत सरकार ने (कार्यकर्ता और एल्गार परिषद-माओवादी जुड़ाव मामले के आरोपी) स्टेन स्वामी को स्ट्रॉ और सिपर देने से भी इनकार कर दिया था। चिकित्सा आधार पर जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान स्वामी की मृत्यु हो गई थी। सावंत ने कहा कि मोदी नीत सरकार ने पूरे देश में ‘आतंक’ फैलाया है, लेकिन भाजपा महाराष्ट्र में एमवीए सरकार को क्रूर और दमनकारी कहती है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!