By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2020
इसे भी पढ़ें: गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के शहरी इलाकों को रेड जोन में किया गया शामिल
इससे पहले प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, जब से अन्य राज्यों से भारी संख्या में प्रवासी श्रमिक एवं कामगार लौट रहे हैं, तब से संक्रमण के मामले भी अधिक सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब से प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों के नमूने लेने शुरू किये हैं, मामलों की संख्या बढ रही है। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रवासी श्रमिकों और कामगारों के घर-घर जाकर पांच लाख 42 हजार 543 प्रवासी श्रमिकों से संपर्क किया और 46, 142 के नमूने एकत्र किये। इनमें से 1230 प्रवासी श्रमिक संक्रमित निकले।