महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 341 नए मामले, दो मरीजों ने गंवाई अपनी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 341 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,41,814 हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए हैं। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद संक्रमण से जिले में अब तक 5,926 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने CBI से पूछा, सुशांत सिंह राजपूत की मौत खुदकुशी थी या हत्या

जिले में मृत्यु दर 2.45 फीसदी है। अधिकारी ने बताया कि जिले में संक्रमण से अब तक 2,31,647 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 95.80 फीसदी है। जिले में अब 4,241 मरीजों का इलाज चल रहा है। पड़ोसी जिले पालघर में कोविड-19 से अब तक 44,143 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1,182 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Indore Fire Accident | इंदौर में ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में आग लगने से 7 की मौत

Strait of Hormuz Crisis | होर्मुज जलडमरूमध्य संकट! फ्रांस की शांतिपूर्ण सुरक्षा पहल और सैन्य संघर्ष से दूरी

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।