महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 34,848 नए मामले, 960 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

मुंबई/बेंगलुरु/श्रीनगर/चंडीगढ़। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 34,848 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 53,44,063 हो गई जबकि 960 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 80,512 पर पहुंच गई। वहीं, शनिवार को कोरोना वायरस के पंजाब में 6,867 नए मरीज, कर्नाटक में 41664, जम्मू-कश्मीर में 3,677 नए मरीज सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 59,073 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। प्रदेश में अब तक 47,67,053 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 4,94,032 मरीज उपचाराधीन हैं। विभाग के मुताबिक, मुंबई में संक्रमण के 1450 नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,86,295 तक पहुंच गई जबकि शहर में कोविड-19 के 62 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 14,164 हो गई।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें: केशव मौर्य ने किसान सम्मान निधि योजना को बताया किसानों के लिए वरदान

इसके मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में फिलहाल 51,475 मरीज उपचाराधीन हैं। साथ ही अब तक 1,85,902 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। वहीं, पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,867 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,90,755 तक पहुंच गए जबकि इस घातक वायरस के कारण 217 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,693 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पंजाब में शनिवार को 8,125 मरीज ठीक हुए, जिसके साथ ही राज्य में अब तक 4,01,273 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 77,789 मरीज उपचाराधीन हैं। पंजाब में अब तक कुल 81,40,404 नमूनों की जांच की गई है।

प्रमुख खबरें

Anantapur में Vijay-Rashmika को देख पागल हुई भीड़, एक्टर को बनना पड़ा पत्नी का Bodyguard

IPL 2026 से पहले आरसीबी को बड़ा झटका, इस गेंदबाज को नहीं मिली खेलने की अनुमति

IPL 2026: मैं तुम्हें नहीं पहचान पाई.., मुंबई इंडियंस के खेमे में पहुंची मालिकिन नीता अंबानी, रोहित शर्मा का ऐसा था रिएक्शन- Video

West Asia संकट पर Omar Abdullah की PM Modi से गुहार, अन्यायपूर्ण युद्ध रोकने के लिए कूटनीति का करें इस्तेमाल