अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 6,638 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 35 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 6,638 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से एक और मरीज की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 89 हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान कम-से-कम 46 लोग इस बीमारी से उबर गए, जिससे यहां संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,329 हो गई।

प्रमुख खबरें

South Africa के वेस्टर्न केप में भीषण सड़क हादसा, कई गाड़ियां टकराईं, 21 की मौत

UNSC में India की स्थायी सदस्यता का रास्ता साफ ! US, UK, France, Russia के बाद China भी आ गया साथ

Ganesh Chaturthi पर सिंपल सूट को बनाएं खास, जोड़ें ट्रेंडी Gota Patti Neck Design

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP 3624 वार्ड जीतकर आगे, Congress ने हासिल की 3093 सीटें