पुडुचेरी में कोरोना के 36 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 38,132 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2020

पुडुचेरी। पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 36 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38,132 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि संक्रमण से पुडुचेरी, कराइकल, माहे और यानम में किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है और मृतकों की संख्या 633 बनी हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि 36 नए मामले सामने आए हैं और पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए 15 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। 

 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के मद्देनजर पुडुचेरी में नये वर्ष के आयोजनों के खिलाफ किरन बेदी


केंद्र शासित प्रदेश में मृत्यु दर 1.66 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 97.33 फीसदी है। यहां 384 लोगों का उपचार चल रहा है और अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 37,115 है। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि उप राज्यपाल किरण बेदी और उनके कर्मी कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाए गए हैं। राज निवास (उपराज्यपाल का कार्यालय सह आवास) में सोशल मीडिया विंग की एक महिला कर्मी संक्रमित पाई गई थी, जिसके बाद उप राज्यपाल और उनके कार्यालय के सभी 27 कर्मियों की जांच हुई। बेदी समेत सभी कर्मी निगेटिव पाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Mahindra XUV 3XO: लॉन्च हो गई महिंद्रा की ये धांसू SUV! जानें कीमत, फीचर्स सहित सबकुछ

Brahma Kumaris Godlywood Studio द्वारा निर्मित 3D एनिमेशन आध्यात्मिक फिल्म ‘The Light’ की भोपाल मे स्क्रीनिंग

Gandey विधानसभा उपचुनाव के लिए JMM उम्मीदवार के रूप में Kalpana Soren ने किया पर्चा दाखिल

Nothing Phone का नया एडिशन हुआ लॉन्च, Flipkart पर इस दिन मिलेगा बड़ा डिस्काउंट