अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 370 नये मामले, एक मरीज की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 370 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 27,642 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि संक्रमण से एक महिला की मंगलवार को मौत होने के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 116 हो गई है। कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 81 मामले सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना वायरस से 33 बच्चे संक्रमित, तीसरी लहर से बचाव की तैयारी जारी

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए कुल 5,92,424 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 6,519 की मंगलवार को जांच की गई। राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने कहा कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से राज्य में अब तक कुल 3,44,890 लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति