पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 38 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2024

पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पंजाब प्रांत में 38 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से अधिकतर इस्लामिक स्टेट (आईएस) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े हैं।

इसमें कहा गया कि आईएस और टीटीपी के कुछ मुख्य आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें फहीम, वहीद, सऊद, ताहिर, सुभान, शाहिद, उमर अयाज और रहमान गुल शामिल हैं। प्रतिबंधित आतंकवादी समूह टीटीपी पूरे पाकिस्तान में शरिया कानून लागू कराना चाहता है।

सीटीडी ने बताया कि आतंकवादियों के पास से विस्फोटक सामग्री, एक हथगोला, 29 डेटोनेटर, 50 फुट फ्यूज वायर, हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। इसने कहा कि गिरफ्तार आतंकवादियों को पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

प्रमुख खबरें

UP Vidhan Sabha में विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

BJP का बड़ा आरोप: Parliament में INDIA गठबंधन जानबूझकर बाधा डाल रहा, लोकतंत्र का अपमान

FSSAI Bans Dabur Products: डाबर के शहद और घी पर 100% शुद्धता के भ्रामक दावे के कारण बिक्री रोक

सेंट्रल एशिया के खजाने तक पहुंचा भारत, Rare Earth Minerals पर मोदी के जय ने क्या बड़ा गेम कर दिया?