दिल्ली में कोरोना के 3,827 नये मामले, संक्रमण के कुल मामले 2.64 लाख के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2020

नयी दिल्ली।  दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 3,827 नये मामले सामने आए, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 2.64 लाख से अधिक हो गए, जबकि बीमारी के कारण 24 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 5,147 हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महानगर में संक्रमण के कुल 2,64,450 मामले हैं, जबकि 30,867 मरीजों का इलाज चल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में कुल 2,124 निरूद्ध क्षेत्र हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जांच की स्थिति की समीक्षा करने के लिए दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों और अधीक्षकों के साथ बैठक की। पिछले दिन कुल 59,134 जांच की गई थी। दिल्ली में लोगों के संक्रमित होने की दर 6.47 प्रतिशत है। मुख्य सचिव ने भी कोविड-19 प्रबंधन को लेकर सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

प्रमुख खबरें

Dehradun-Rishikesh Highway Project: विकास की भेंट चढ़ेंगे हजारों पेड़? चौड़ीकरण पर मचा भारी बवाल

ये मेरे हैं… Engagement Ring दिखाकर Jasmine Sandlas ने स्टेज पर किया प्यार का सरेआम इजहार

नाबालिग को-स्टार ने लगाए थे गंभीर आरोप, अब Rohit Chandel ने पुलिस के सामने कबूले गुनाह

US Senator Lindsey Graham का निधन, Donald Trump के थे करीबी