38th National Games में भ्रष्टाचार, ताइक्वांडो में 3 लाख में बेचा जा रहा था गोल्ड मेडल, IOA ने लिया एक्शन

By Kusum | Feb 04, 2025

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में एक बड़ा फिक्सिंग का मामला सामने आया है। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल बेचे जाने और मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। जिसके बाद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने कड़ी कार्रवाई की है। आईओए की गेम टेक्निकल कंडक्ट कमेटी ने इस मामले में ताइक्वांडो के डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन प्रवीण कुमार को हटाने का फैसला लिया है। 

वहीं ये मामले खेलों के शुरू होने से ठीक पहले उजागर हुआ, जिसके चलते प्रवीण कुमार को उनके पद से हटाकर दिनेश कुमार को नया डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन नियुक्त किया गया है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने इसको लेकर प्रवीण कुमार की कड़ी निंदा की है। इस खुलासे के बाद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने सख्त कार्रवाई करते हुए GTCC की सिफारिशों को स्वीकार किया और ताइक्वांडो के डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन प्रवीण कुमरा को हटा दिया। 

38वें राष्ट्रीय खेलों में ताइक्वांडो प्रतियोगिता हल्द्वानी में आयोजित हो रही है। लेकिन इसके शुरू होने से पहले ही मैच फिक्सिंग और मेडल की खरीद-फरोख्त के आरोप सामने आए। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की GTCC समिति ने इस मामले की जांच की और पाया कि कुछ अधिकारी पहले से ही मेडल के नतीजे तय करने में शामिल थे। गोल्ड के लिए 3 लाख रुपये, सिल्वर मेडल के लिए 2 लाख रुपये और ब्रॉन्ज मेडल के लिए 1 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। 

राष्ट्रीय खेलों की अखंडता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। पूर्व डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन के खिलाफ हमें कई शिकायत मिली थीं। ये भी सामने आया कि उन्होंने खेलों के स्वंयसेवकों के चनय में हेरफेर किया था और कुछ राज्य संघों के पदाधिकारियों और उपकरण विक्रेताओं को अनुचित रूप से नामित किया था।  

प्रमुख खबरें

चेन्नई की Puzhal Central Jail से भागे दो कैदी दोबारा गिरफ्तार, लापरवाही पर 7 कर्मी सस्पेंड

Lucknow Cafe Owner Death Case में मॉडल Shradha Dubey समेत 3 आरोपी 10 दिन की जेल भेजे गए

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय