राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में 28 दिसंबर रात आठ बजे तक के मामलोंकी जानकारी दी गयी है। बुलेटिन के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में सबसे अधिक 92 मामले आए। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरि से 37, रंगारेड्डी से 28 मामले आए। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में 2,77,931 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से पीड़ित 5,999 मरीजों का उपचार चल रहा है।
अब तक 67.93 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है। बुलेटिन के मुताबिक प्रति दस लाख आबादी पर करीब 1.82 लाख नमूनों की जांच की गयी है। राज्य में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.4 प्रतिशत है। तेलंगाना में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.36 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 95.9 प्रतिशत है।