केन्या विमान हादसे में कोलोराडो के राजनीतिक सलाहकार सहित 4 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2019

डेनवर। केन्या में हुए विमान हादसे में मरने वाले चार अमेरिकियों में कैलिफोर्निया के एक उद्यमी और कोलोराडो के एक प्रसिद्ध राजनीतिक सलाहकार भी शामिल हैं। अधिकारियों और परिवार के सदस्यों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोलाराडो के सांसदों ने कायले फोर्टी की याद में डेनवर के विधायी भवन में कुछ देर का मौन रखा। फोर्टी की रविवार रात केन्या के लेक तुर्काना में एक द्वीप पर हुए विमान हादसे में मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने दक्षिण कोरिया से अमेरिकी सैनिकों की संख्या घटाने से इनकार किया

अमेरिकी दूतावास ने चार अमेरिकियों की मौत की पुष्टि की। इनमें दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक कारोबारी ब्रैंडन होवे स्टैपर का नाम भी शामिल है जिन्होंने एक ग्राफिक्स कंपनी के अलावा विभिन्न कंपनियों की स्थापना की। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह