40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, बचाने की जंग जारी

By सुयश भट्ट | Feb 24, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। उमरिया जिले के बड़छड़ गांव में खुले बोरवेल गड्ढे में 4 वर्षीय बच्चा गौरव दुबे गिर गया है। 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरने के बाद गौरव को बचाने की जंग जारी है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर मौके पर रवाना हो गए हैं। बच्चे को सकुशल बाहर निकालने की जद्दोजहद जारी है।

इसे भी पढ़ें:Madhya Pradesh: वीडी शर्मा ने कहा- हम विपक्ष को कमजोर नहीं मानते, कांग्रेस का तंज- डर गई है भाजपा 

दरअसल पूरा मामला उमरिया जिले के ग्राम बड़छड़ का है। जहां 4 साल का गौरव दुबे पिता संतोष दुबे खेत में खुले पड़े 40 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह 11 बजे की है। बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना के बाद पूरा गांव इकठ्ठा हो गया है। सभी बच्चे से सुरक्षित बाहर निकालने की दुआ मांग रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में भूकंप के हल्के झटके, अचानक रसोई के बर्तन गिरने से उड़ी लोगों की नींद 

वहीं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जबलपुर एसडीआरएफ की टीम को कलेक्टर ने सूचित किया है। एसडीआरएफ की टीम जल्द ही घटना स्थल पर पहुंच जाएगी। बच्चे को बाहर निकालने की हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मौके पर चिकित्सक और एंबुलेंस भी बुलाई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य जारी है।

प्रमुख खबरें

Shivraj Singh Chouhan बोले: 50 करोड़ लोग गरीबी से निकले, योजनाओं ने निभाई अहम भूमिका

CJI Surya Kant बोले, पेशेवर सफलता के लिए सिद्धांतों से समझौता करना कभी सही नहीं

Droupadi Murmu के ओडिशा दौरे को लेकर कटक और भुवनेश्वर में 70 प्लाटून पुलिस बल तैनात

Revanth Reddy का BRS पर हमला, KCR ने कृष्णा जल बंटवारे पर किए तेलंगाना के मृत्यु वारंट पर दस्तखत