गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाश पर्व: लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए शाह, बोले- PM मोदी स्मारक सिक्का करेंगे जारी

By अनुराग गुप्ता | Apr 20, 2022

नयी दिल्ली। लाल किले में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट का विमोचन करेंगे। दरअसल, श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व 21 अप्रैल को है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के ट्वीट पर बोले दिलीप घोष, इतनी उम्र हो गई है और शादी तक नहीं हुई, वे निराश हैं

PM मोदी समारोह को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर लाल किले में आयोजित एक समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया जा रहा है। दो दिवसीय इस समारोह की शुरुआत बुधवार से हो रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए रागी (भजन कीर्तन गायक) और बच्चे भी समारोह में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज

UNGA के इतर S Jaishankar ने Russia और Iran के विदेश मंत्रियों से की अहम वार्ता

Chhattisgarh Heavy Rainfall | छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जानें कब फिर से खुलेंगे स्कूल

Pitru Paksha 2026: नित्य से लेकर सपिण्डन तक, पूर्वजों की आत्म-तृप्ति के लिए किए जाते हैं 12 प्रकार के श्राद्ध