राहुल गांधी के ट्वीट पर बोले दिलीप घोष, इतनी उम्र हो गई है और शादी तक नहीं हुई, वे निराश हैं

Rahul Gandhi
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस को मन से निकाल दिया है और अब देश से ही निकाल देंगे। वे (राहुल गांधी) निराश हैं। इतनी उम्र हो गई है, शादी तक नहीं हुई है। पार्टी सत्ता में भी नहीं आ पाई इसलिए कभी-कभी हताश होकर ऐसी बातें करते हैं।

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने बुधवार को कांग्रेस के बहाने राहुल गांधी पर हमलावर दिखाई दिए। राहुल गांधी के ट्वीट का जिक्र करते-करते दिलीप घोष ने कहा कि वे निराश हैं और अभी तक उनकी शादी तक नहीं हुई है। दरअसल, राहुल गांधी ने बुलडोजर के जरिए केंद्र की मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए कहा था कि देश के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: जहांगीरपुरी में अतिक्रमण रोधी अभियान पर बोले ओवैसी, क्या 7 साल सो रही थी भाजपा ? 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस को मन से निकाल दिया है और अब देश से ही निकाल देंगे। वे (राहुल गांधी) निराश हैं। इतनी उम्र हो गई है, शादी तक नहीं हुई है। पार्टी सत्ता में भी नहीं आ पाई इसलिए कभी-कभी हताश होकर ऐसी बातें करते हैं।

नफरत को करना चाहिए ध्वस्त

कांग्रेस सांसद ने 'भारत के संविधान' के साथ बुलडोजर की तस्वीर साझा करते हुए कहा था कि यह भारत के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है। गरीबों और अल्पसंख्यकों को सरकार प्रायोजित निशाना बनाया गया है। भाजपा को इन सबकी बजाय अपने दिल में बैठी नफरत को ध्वस्त करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दंगे रोकने के लिए भाजपा मुख्यालय और गृह मंत्री के घर पर चले बुलडोजर, जहंगीरपुरी के अतिक्रमण रोधी अभियान पर भड़की AAP

गौरतलब है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में प्रशासन ने अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस अभियान पर रोक लगा दि थी। लेकिन प्रशासन के अतिक्रमण रोधी अभियान को लेकर विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़