केरल में कोरोना संक्रमण के 42 नए मामले, 80,000 से ज्यादा लोग निगरानी में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2020

तिरुवनंतपुरम। केरल में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 42 नए मामले शुक्रवार को सामने आए। संक्रमितों में से 21 लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 732 तक पहुंच गई है और 80,000 से ज्यादा लोग निगरानी में हैं। विजयन ने संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र से लौटे 21 लोगों के संक्रमित पाए जाने के अलावा आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से लौटा एक-एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। संक्रमित होने वालों में 17 लोग विदेश से लौटे हैं और दो राज्य के ही हैं। शुक्रवार को इलाज के बाद दो लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस घातक वायरस के कारण त्रिशूर की 73 वर्षीय एक महिला की मौत बृहस्पतिवार को हो गई। वह महाराष्ट्र से लौटी थीं। इसके साथ ही राज्य में अब तक इस खतरनाक वायरस से चार लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा नए मामलों में कन्नूर से 12, कासरगोड से सात, कोझिकोड और पलक्कड़ से पांच-पांच, त्रिशूर और मलापुरम से चार-चार, कोट्टायम, पथनमथिट्टा और वायनाड से एक-एक मामले सामने आए हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लौटने वाले श्रमिको को 15 दिन का राशन और 1000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा

विजयन ने बताया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 732 तक पहुंच गई है और 216 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में 80,000 से ज्यादा लोग निगरानी में हैं और इनमें से ज्यादातर घरों और संस्थाओं में रह रहे हैं, जिनमें से 609 विभिन्न अस्पतालों में है। शुक्रवार को 162 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक जांच के लिए 51,000 नमूने लिए गए हैं जिनमें से 49,535 की रिपोर्ट नकारात्मक रही है।

प्रमुख खबरें

भारत ने मालदीव से अपने 51 सैनिकों वापस बुला लिया, 10 मई की समय सीमा से पहले लिया गया फैसला

Maharashtra Minister Mangal Prabhat Lodha ने किया दावा, इस बार Modi की लहर नहीं तूफान चल रहा है

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: तीसरे चरण का मतदान संपन्न, असम में सबसे ज्यादा हुई वोटिंग

हरियाणा में गहराया सियासी संकट, 3 निर्दलीय विधायकों ने सैनी सरकार से वापस लिया समर्थन, कांग्रेस का दावा- बीजेपी खो चुकी है बहुमत