हरियाणा में ब्लैक फंगस के अभी तक 421 मामले, गुरुग्राम में सबसे अधिक 149 मरीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मामले रविवार को बढ़कर 421 हो गए जिसमें से सबसे अधिक 149 मरीज गुरुग्राम से सामने आये हैं। विज ने कहा कि राज्य सरकार ने ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी के 12,000 इंजेक्शन की मांग केंद्र सरकार से की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान में मरीजों के इलाज के लिए एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की 1,250 शीशियां उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक ब्लैक फंगस के 421 मामले सामने आए हैं और इन मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। विज के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा 149 मामले गुरुग्राम से हैं।

इसे भी पढ़ें: पी 305 बजरे के 70 कर्मियों की मौत, 16 लापता लोगों के लिए नौसेना का अभियान जारी

राज्य में ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस के मामलों की बढ़ती संख्या के बीच मंत्री ने हाल ही में बीमारी के प्रबंधन के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की थी। पिछले सप्ताह राज्य में ब्लैक फंगस को अधिसूचित रोग घोषित किया गया था। डॉक्टरों को अब ऐसे मामलों की रिपोर्ट संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को देनी होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य